Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सोनिया ने अपोजिशन लीडर्स को लंच पर बुलाया, केजरीवाल को इनविटेशन नहीं

नई दिल्ली.राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम राय बनाने के लिए सोनिया गांधी ने शुक्रवार को सभी अपोजिशन पार्टियों को लंच पर इनवाइट किया है। इस दौरान प्रेसिडेंट कैंडिडेट के नाम पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष को उम्मीद है कि इससे उनकी एकजुटता उभरकर सामने आएगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस ने लंच में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया है। बता दें कि जुलाई में प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी का टेन्योर खत्म हो रहा है। अभी तक सत्तारूढ़ एनडीए ने अपने कैंडिडेट का एलान नहीं किया है। कौन-कौन शामिल होगा...
- सोनिया की मेजबानी में अपोजिशन के सीनियर लीडर संसद की लाइब्रेरी में लंच में शामिल होंगे। आज ही मोदी सरकार तीसरी सालगिरह मना रही है।
- सूत्रों ने कहा है कि पहले से तय प्रोग्राम को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार लंच में शामिल नहीं होंगे। उनकी पार्टी से शरद यादव आएंगे।
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद, सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी.राजा के अलावा बीएसपी चीफ मायावती और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के शामिल होने की उम्मीद है।
- बता दें कि विदेश में इलाज कराने के बाद लौटीं सोनिया ने कुछ दिनों पहले संसद में कांग्रेस नेताओं को डिनर पर बुलाया था।
कलाम पर सब राजी थे,इस बार ऐसा हो तो अच्छा:ममता
- ममता ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये मीटिंग डेवलपमेंट को लेकर थी, ना कि पॉलिटिक्स को लेकर।
- प्रेसिडेंट इलेक्शन पर ममता ने कहा, "एक बार डॉ. कलाम के नाम पर सभी राजी थे, इस बार ये (बीजेपी सरकार) ऐसा करते हैं तो अच्छा रहेगा।
सोनिया से मिल चुकी हैं ममता
- प्रेसिडेंट इलेक्शन को लेकर पिछले दिनों ममता बनर्जी और सोनिया ने करीब 40 मिनट तक मीटिंग की थी। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद थे।
- मुलाकात के बाद ममता ने कहा, ''कैंडिडेंट्स के नामों पर चर्चा नहीं हुई। इसका जिक्र जरूर हुआ कि कैंडिडेट का एलान सबकी रजामंदी से किया जाए। हम पूरे विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं, ताकि सहमति से एक नाम सामने आए। ऐसा करना देश हित में होगा। इलेक्शन के लिए कई समीकरण हैं।"

Share This News :