Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी सरकार के 3 साल : केंद्र की उपलब्धियां गिनाने केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रदेश का दौरा

जयपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे तय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नौ जून को जयपुर आएंगे। यहां वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों गिनाएंगे। जानिए और कौन- कौन मंत्री आएंगे ....
- अन्य केंद्रीय मंत्रियों में बिरेंद्र सिंह 29 मई को श्रीगंगानगर और सीकर, केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह 4 जून को भरतपुर और अलवर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 28 व 29 मई को बीकानेर, हनुमानगढ़, केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी 10 जून को पाली, झुंझुनूं, केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी 29 मई को पाली के दौरे पर रहेंगे।
- इनके अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना 26 से 29 मई तक उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और सह प्रभारी गोपाल शेट्टी के दौरे अभी तय होना बाकी है। केंद्रीय मंत्री अपने दौरों पर प्रेसवार्ता का आयोजन करके सरकार के तीन साल के काम काज और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

Share This News :