Homeराज्यो से ,खास खबरे,
योगी से म‍िलने पहुंचे सिख को स‍िक्युर‍िटी ने रोका, कृपाण-पगड़ी उतारने को कहा

गोरखपुर.सीएम योगी आद‍ित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंद‍िर का दौरा क‍िया। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ कर रहे लोगों से उनका हाल-चाल जाना। बाद में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बीच योगी से म‍िलने आए एक स‍िख फरियादी से सिक्युरिटी पर्सनल्स ने कृपाण और पगड़ी उतारने को कहा। जब शख्स ने इसका विरोध किया तो उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। सीएम से म‍िलकर की श‍िकायत...
- जनता दरबार में धर्मशाला बाजार के रहने वाले सरदार तेजपाल सिंह सीएम से मिलने पहुंचे थे, लेक‍िन उन्हें बाहर खड़े सिक्युरिटी पर्सनल्स ने तलाशी के लिए रोक लिया। पहले उन्‍हें कृपाण निकालने के लिए कहा। जब तेजपाल ने इसका विरोध किया तो उन्‍हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इस पर उन्‍होंने कृपाण निकालकर दे दिया। जब तेजपाल अंदर जाने लगे तो सिक्युरिटी पर्सनल्स ने उन्‍हें फिर रोक लिया और पगड़ी उतारकर जांच कराने को कहा, लेकिन उन्‍होंने पगड़ी उतारने से इनकार कर दिया।
- तेजपाल ने कहा कि वे शुरू से सीएम से म‍िलने आते रहे हैं। इसके पहले तो इस तरह से उनकी जांच नहीं की गई। इस पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने तेजपाल का सपोर्ट क‍िया, ज‍िसके बाद वह लाइन में लगकर सीएम से मिलने पहुंचे।
- जब वह योगी से मिले तो उन्‍होंने सिक्युरिटी पर्सनल्स की शिकायत की। सीएम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सेवकों से सुरक्षाकर्मियों को समझाने के लिए कहा।
सिक्युरिटी पर्सनल्स को लगाई फटकार
- इसके बाद सेवक और कुछ पुलिसकर्मी तेजपाल सिंह को बाहर लेकर आए और मेन गेट पर तैनात सिक्युरिटी पर्सनल्स को फटकार लगाई। तेजपाल सिंह ने कहा, ''हिंदुस्तान में इस तरह की घटना, वो भी गोरखनाथ मंदिर परिसर में होना मेरे लिए काफी कष्‍टदायी है।''
- ''1984 के दंगों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरदार के साथ इस तरह का भेदभाव कर पगड़ी उतारने के लिए कहा गया हाे।''
- ''मेरा परिवार कई पुश्‍ताें से मंदिर में आ रहा है। मैं भी योगी आदित्‍यनाथ के सांसद रहने के दौरान अक्‍सर उनसे मिलने के लिए आता रहा हूं, लेकिन आज की घटना से मुझे काफी दुख हुआ है।''
मोदी की कामयाबियों को गिनाएंगे योगी
- योगी केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने पर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमपी इंटर कॉलेज मैदान में आॅर्गनाइज प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार की कामयाबियों को गिनाएंगे। साथ ही, यूपी सरकार की तरफ से जनता के हित में अब तक उठाए गए कदमों काे भी बताएंगे।
- दोपहर 3 बजे योगी सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में एक वेलकम सेरेमनी में शामिल होंगे। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

Share This News :