Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
CM योगी की विजिट के लिए बनाई जा रही थी सड़क, दो बहनों पर गिरा गर्म तारकोल

वाराणसी. सीएम योगी की विजि‍ट के लिए तैयार की जा रही रोड के तारकोल से शुक्रवार को दो बहनें झुलस गईं। दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। लड़कियों के शरीर पर तारकोल चिपक गया है। बता दें, योगी आदित्यनाथ 27 मई की सुबह काशी आएंगे।
 
राहगीरों ने की मजदूर की पिटाई
 
- वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में योगी के आने की तैयारी में रोड का काम चल रहा था।
- इसी दौरान स्कूटी से जा रही दो बहनों के शरीर पर तारकोल जा गिरा, जिससे एक लड़की का चेहरा और आधा शरीर झुलस गया, जबकि छोटी बहन का हाथ झुलस गया।
- घटना के बाद मौजूद राहगीरों ने सड़क बना रहे मजदूरों की पीटाई कर दी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को पास के सूर्या अस्पताल में इलाज के लिए भि‍जवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- लड़कियों के शरीर पर तारकोल चिपक गया है, जिसके चलते डॉक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिया उसके बाद दोनों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
 
 
मजदूर की लापरवाही से हुआ हादसा
 
- घटना की शिकार लड़की एलीना ने बताया, छोटी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी तभी महमूरगंज रोड पर रोड बना रहा मजदूर लापरवाही के साथ सड़क पर तारकोल छिड़क रहा था। मैंने हार्न बजाया और चिल्लाया, फि‍र भी मजदूर ने ध्यान नहीं दिया और तारकोर हमारे ऊपर गिर गया।
- लड़की के पिता मोहम्मद मय्सर ने बताया, प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही से ये घटना हुई है। उन्होंने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
- भेलूपुर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया, तारकोल डालने वाले मजदूर को पकड़ा गया है। उसके साथ जो और लोग थे भाग गए हैं। दोनों बच्चियों को अस्पताल भेज दिया गया है। आगे कार्रवाई जरूर की जाएगी।
 
 
तारकोल हटाने में लग सकते हैं कई दिन, प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है
 
 
- प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुबोध सिंह ने बताया, तारकोल 140 से 180 डिग्री टेम्प्रेचर पर पिघलता है। इसका बर्न बॉडी पर काफी डीप और डेंजरस होता है। बड़ी लड़की का चेहरा, हाथ, चेस्ट बर्न हुआ है। छोटी लड़की का हाथ बर्न हुआ है।
- तारकोल को बॉडी से धीरे धीरे हटाने में कई दिन लग सकता है। विशेष प्रकार के जेली का इस्तेमाल करना होगा। बॉडी पर स्पॉट तो रहेगा ही।
- सूखने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कभी हो तो तुरंत उसपर पानी डालना चाहिए।
 
 
ये है 27 मई को सीएम का मिनट-टू-मिनट प्रोग्रम

- सुबह 6:30 बजे बाबा काल काल भैरव मंदिर दर्शन। इसके बाद सुबह 6:55 बजे बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन।
- 7:40 से 10:10 तक निरीक्षण- मंडलीय अस्पताल, चौकाघाट, लहरतारा ओवर ब्रिज, सामनेघाट-रामनगर पुल, दुर्गाकुंड और शंकुलधारा पोखरा।
- 10:15 से 10:45 तक पीएम के संसदीय कार्यालय में जन सुनवाई।
- 11:00 बजे सर्किट हाउस पर बैठक।
- 11:30 से 12:20 बजे तक बीएचयू स्वतंत्रता भवन में प्रधानों के साथ सम्मेलन।
- दोपहर 12:30 से 1:15 बजे तक सर्किट हाउस में जलमार्ग विकास प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक।
- 1:15 से 2:15 बजे तक केंद्र सरकार की योजनायों की समीक्षा बैठक।
- 2:50 से शाम 5 बजे तक कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल के विकास कार्यों-कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
- शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए प्रस्थान।

Share This News :