Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
जेवर कांड की विक्टिम फैमिली CM से मिलने पहुंची लखनऊ, एनेक्सी में हो रही मुलाकात

लखनऊ.जेवर कांड की विक्टिम फैमिली सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गुरुवार को लखनऊ पहुंची है। यहां पर एनेक्सी में विधायक धीरेंद्र सिंह के माध्यम से इनकी मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी, मायावती और अखिलेश की तरह ही नोएडा नहीं जाना चाहते, इसीलिए पीड़ितों को लखनऊ लाया गया है। बता दें, यमुना एक्सप्रेस वे पर 24 मई की रात जेवर से बुलंदशहर जा रही 4 महिलाओं समेत 1 युवक से बदमाशों ने लूटपाट की। इसका विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, 4 महिलाओं का आरोप था कि उनके साथ गैंगरेप किया गया। ये सब एक ही फैमिली से थे।मेड‍िकल र‍िपोर्ट में महिलाओं से गैंगरेप की पुष्ट‍ि नहीं...

- 26 मई को नोएडा पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेवर में हुई घटना पर नया खुलासा किया। इसमें सीएमओ अनुराग भार्गव का कहना था, ''प्राइमरी रिपोर्ट में महिलाओं से रेप की पुष्ट‍ि नहीं हुई है। साथ ही महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। हालांकि, डिटेल जांच के लिए स्लाइड लखनऊ भेजी गई है।''
- बता दें, विक्टिम महिलाओं ने 24 मई को पड़ोस के 3 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें ह‍िरासत में भी ल‍िया गया था। हालांक‍ि, बाद में वे अपने बयान से पलट गई। व‍िक्टि‍म मह‍िला का कहना था कि उसने बदहवास होकर ये बयान दे दिया। बाद में पड़ोसी पर लगाए आरोप की शिकायत भी वापस ले ली गई।

अलग-अलग बयान में उलझा केस
-जहां व‍िक्ट‍िम मह‍िलाओं ने पड़ोस के तीन युवकों का नाम ल‍िया था, ताे वहीं पुरुषों और व‍िक्टि‍म फैम‍िली के वकील युसूफ सैफी ने ऐसी किसी भी साजिश के होने से इनकार क‍िया था। इसके अलावा एफआईआर अज्ञात के नाम से दर्ज की गई थी।
- शक और जांच के आधार पर पुलिस की टीम मेवात पहुंची थी। वहां संदिग्धों से पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें, एसटीएफ और कई अन्य जांच टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Share This News :