Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
हिम्मत है तो पार्टी से न‍िकालें: बीजेपी MP ने अनुशासनहीनता के आरोप पर कहा

उन्नाव (यूपी).बीजेपी के उन्नाव डिस्ट्र‍िक्ट प्रेसिडेंट ने सांसद साक्षी महाराज को नोटिस जारी कर उन पर पार्टी इंस्ट्रक्शंस का वॉयलेशन करने और इनडिसिप्लिन (अनुशासनहीनता) का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि साक्षी विपक्ष में रहे लोगों के प्रोग्रामों में शामिल होकर उन्हें पार्टी की मेंबरशिप दिला रहे हैं जो अनुशासनहीनता है। वहीं, साक्षी महाराज ने कोई नोटिस के मिलने से इनकार करते हुए कहा कि नोटिस क्यों देते हैं, अगर हिम्मत है तो पार्टी से निकाल दें।एक हफ्ते में मांगा जवाब...
- बीजेपी डिस्ट्र‍िक्ट प्रेसिडेंट श्रीकांत कटियार ने कहा, ''पार्टी लीडरशिप ने रिप्र‍ेजेंटेटिव्स के मेंबरशिप हासिल करने पर 6 महीने के लिए रोक लगाई है। इसके बाद भी सांसद विपक्ष में रहे लोगों के प्रोग्रामों में जाकर उन्हें मेंबरशिप दिला रहे हैं। ये गलत है।''
- ''16 मई को नवाबगंज के एक प्रोग्राम में सपा में रहे ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह और उनके तमाम सहयोगियों को पार्टी की मेंबरशिप दिलाई गई, जो पार्टी इंस्ट्रक्शंस का वॉयलेशन है और ये इनडिसिप्लिन की कैटेगरी में आता है।''
- कटियार ने प्रांतीय संगठन के इंस्ट्रक्शन पर सांसद साक्षी महाराज को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि वे एक हफ्ते में बताएं कि किन हालात में मेंबरशिप प्रोग्राम कराया गया।

विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं साक्षी
- साक्षी महाराज अपने बयानों की वजह से कई बार चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2016 में कहा था, ''इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है। इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए।''
- दिसंबर 2015 में उन्‍होंने कहा था, ''दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती है। चाहे सारा विश्व बाबरी कहते-कहते बावरा हो जाए। किसी की हिम्मत हो तो वह कहकर दिखाए कि अयोध्या में मंदिर नहीं बनने देंगे।''
- अक्‍टूबर 2015 में उन्होंने कहा था, ''कुछ लोग कहते हैं गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं। मांस तो मांस होता है। अगर सभी मांस एक जैसे हैं तो मुसलमान सुअर का मांस खाकर दिखाएं।''
- अगस्‍त 2015 में उन्‍होंने ओवैसी भाइयों पर निशाना साधते हुए कहा था, ''असदुद्दीन ओवैसी मोहम्मद साहब का भी दुश्मन है। मैं ओवैसी से पूछना चाहूंगा कि बाबर उनका बाप था क्या? असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। अगर मैं ये कहूं कि वे आतंकवादी हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।''

Share This News :