Home > राज्यो से ,खास खबरे,
केन्द्र सरकार के तीन साल रहे बेमिसाल - डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया मोदी फेस्ट का समापन
दतिया | केन्द्र सरकार का विगत तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। भारत में विकास तेजी से हुआ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाई है। भारत माता का माथा ऊंचा हुआ है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री श्री मोदी की ओर देखता है वह विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति है। यह विचार मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं ससंदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय बग्गीखाने में तीन दिवसीय केन्द्र सरकार के विकास कार्यो पर आधारित मोदी फेस्ट प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अभिनव योजनायें चलाई गई है। गरीब महिलाओं धुएं से मुक्ति दिलाने हेतु उज्जवला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस सिलेण्ड़र, जनधन योजना के द्वारा गरीबी के बैंकों में खाते। प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के अलावा, मैक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया तथा डिजीटल बैकिंग सेवाओं के माध्यम से देशको आगे बढ़ाया है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिये देशमें 200 चयनित जिलों में दतिया को सम्मिलित करने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें देश के विकास में लोगों के विचार आमंत्रित किए गए। उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अवधेश नायक, विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाश अग्रवाल, उपाध्याक्ष योगेश सक्सैना, रामशरण रूसिया, सोनपाल मोगिया, प्रशांत ढेंगुला, राजू त्यागी, भगवान सिंह कुषवाहा, मुकेशयादव, बृजमोन शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्टेट बैंक की स्टॉल रही आकर्षण का केन्द्र
प्रदर्शनी के द्वारा स्टेट बैंक आँफ इंडिया मैन ब्रांच के प्रबंधक नरेन्द्र चौधरी ने डिजीटल बैकिंग के संबंध में स्टॉल लगाई गई जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। स्टॉल में डिजीटल लेनदेन के बारे में विस्तार से बताया गया तथा नेट बैकिंग, रूपये कार्ड आदि के संबंध में समझाया गया।

Share This News :