Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी के दौरे से पहले 7 साल की गैंगरेप विक्ट‍िम हॉस्पिटल से जबर्दस्ती डिस्चार्ज

इलाहाबाद.योगी आदित्यनाथ रविवार को इलाहाबाद के दौरे पर हैं। सीएम के इंस्पेक्शन से घबराए जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार को जसरा की गैंगरेप विक्टिम 7 साल की बच्ची को जबर्दस्ती डिस्चार्ज कर दिया। उसकी मां का कहना है कि बेटी अभी ठीक नहीं हुई है। बता दें, यमुनापार इलाके में 25 मई देर रात घर में मां और छोटी बहन के साथ सोई 7 साल की बच्ची को कुछ लोग उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपियों ने उसे घर के सामने ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए थे। जिसे इलाज के लिए डफरिन में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तक डॉक्टर कह रहे थे कि बच्ची को ठीक होने में वक्त लगेगा...

- विक्टिम की मां का कहना है कि शुक्रवार तक डॉक्टर कह रहे थे कि बच्ची को ठीक होने में वक्त लगेगा, लेकिन शनिवार को अचानक उसे डिस्चार्ज कर दिया।
- बता दें, योगी अपने हर दौरे में सरकारी हॉस्पिटल्स का इंस्पेक्शन करते हैं। चर्चा है कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को डर था कि कहीं योगी गैंगरेप विक्टिम से बात न कर लें। इसलिए आनन-फानन में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
- करछना की सर्कल ऑफिसर (सीओ) अलका भटनागर ने भी माना कि हॉस्पिटल ने विक्टिम को डिस्चार्ज कर दिया है। वो घर पर है। उसके घर पर एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल सिक्युरिटी में लगाया गया है।

आंगन से उठा ले गए थे बच्ची को
- घूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाले किशन (बदला हुआ नाम) मुंबई में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में रहती हैं। साथ में उसके ससुर और पिता रहते हैं।
- पत्नी राधा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो रात में अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर के पीछे वाले आंगन में लेटी थी। बेटा अपने दादा के पास सो रहा था। रात 12 बजे तक वो जाग रही थी। शुक्रवार तड़के 4 बजे ससुर ने आवाज लगाई। वो दौड़ते हुए बाहर गई तो देखा कि उसकी 7 साल की बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी है। उसको तुरंत हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया।

बाउंड्रीवाॅल से कूदकर आए थे आरोपी
- अलका भटनागर ने बताया, "घर के पीछे बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है। मुमकिन है कि आरोपी वहीं से आए और बच्ची को करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।"
- "बच्ची होश में है, लेकिन हालत नाजुक है। उसने आरोपियों की संख्या 4 बताई है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पाई।"

मेडिकल रिपोर्ट में रेप कन्फर्म
- मेडिकल चेकअप में बच्ची से रेप की बात कन्फर्म हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के अंदरूनी पार्ट्स में चोट आई है। इसके अलावा भी उसे 7 गंभीर चोटें आई हैं।

दो आरोपियों को भेजा जेल
- इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सकलैन और बादशाह ने अपने ममेरे भाई और दो रिश्तेदार युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
- मामले की तह तक जाने के लिए 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This News :