Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
जहां लाइन लॉस कम होगा, वहां जल्द देंगे 24 घंटे बिजली: योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद.सीएम योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद के दौरे पर हैं। उन्होंने ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में कहा- हम लोग 24 घंटे बिजली देने में लगे हैं। इसमें हमें प्रदेश की जनता का सहयोग चाहिए। जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस कम होगा वहां जल्द 24 घंटे बिजली दी जाएगी। 2018 तक हम 24 घंटे बिजली देंगे। बता दें, योगी शनिवार शाम को इलाहाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने संगम तट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चर के बीच गंगा पूजन और आरती की। सीएम शनिवार की रात इलाहाबाद में ही रुके थे।
जहां लाइन लॉस कम होगा, वहां जल्द देंगे 24 घंटे बिजली
- सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में कहा- हमने विद्युत वितरण की समान व्यवस्था लागू की है। हम लोग 24 घंटे बिजली देने में लगे हैं। इसमें हमें प्रदेश की जनता का सहयोग चाहिए।
- सरकार योजना बना सकती है उसे लागू कर सकती है, लेकिन जबतक आम लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक योजना सफल नहीं होगी।
- जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस कम होगा वहां जल्द 24 घंटे बिजली दी जाएगी। 2018 तक हम 24 घंटे बिजली देंगे।
सरकार अच्छी दिशा में काम कर रही
- यह पहली सरकार है जिसने गरीबों के बारे में सोचा, हमने केवल नारे नहीं दिए। मोदी जी ने सत्ता में आने के बाद इस देश के किसान, मजदूर, नौजवान को अपने एजेंडे में लिया।
- एक अच्छी दिशा में सरकार काम कर रही है। बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जिन्हें आगे बढ़ाना है।
- विद्युत आज हम सब की आवश्यकता बन गई है। इस आवश्यकता के लिए हमें भी तैयार होना होगा। सरकार अपने स्तर पर बहुत काम करना चाहती है।
सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
सीएम योगी इलाहाबाद में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सीएम अर्धकुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
कानून व्यवस्था और स्वच्छता प्राथमिकता पर
- सीएम की बैठक के प्रमुख बिंदु कानून व्यवस्था और स्वच्छता होंगे।
- कुल 31 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें शिक्षण संस्थानों की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति, शहर की सड़कों का हाल, बारिश के पहले नाला सफाई की स्थिति, नमामि गंगे योजना की स्थिति, एसटीपी के काम करने की स्थिति आदि पर मुख्यमंत्री का ध्यान होगा।

Share This News :