Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
अखिलेश से कोई नाराजगी नहीं, वो रोज आकर मुझसे आशीर्वाद लेते हैं: मुलायम

मैनपुरी. मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें बेटे अखिलेश से कोई नाराजगी नहीं है। मुलायम ने रविवार को कहा- मुझे अखिलेश से कोई नाराजगी नहीं है। वो रोज सुबह 8 बजे मेरे पास आते हैं। बातचीत करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।” और क्या कहा मुलायम ने...
- लंबे वक्त से समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह के परिवार में मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। मुलायम को हटाकर खुद अखिलेश पार्टी अध्यक्ष बन गए थे। मुलायम को पार्टी संरक्षक बना दिया गया था।
- अखिलेश के चाचा शिवपाल समाजवादी मोर्चा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। शिवपाल ने पिछले दिनों एलान किया था कि वो 6 जुलाई को समाजवादी मोर्चे का गठन करेंगे और इस मौके पर मुलायम भी मौजूद रहेंगे। अखिलेश ने शिवपाल के एलान पर तंज कसा था।
- रविवार को मैनपुरी में एक प्रोग्राम में शिरकत के लिए पहुंचे मुलायम से मीडिया ने सपा और मुलायम परिवार में झगड़े पर सवाल पूछे। इस पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक ने कहा, “अखिलेश से कोई नाराजगी नहीं है। वो रोज सुबह 8 बजे मेरे पास आकर मुझसे बातचीत करते हैं, आशीर्वाद भी लेते हैं। पिता-पुत्र में कोई नाराजगी नहीं होती है। इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है।''
- वहीं, शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के गठन पर मुलायम ने कहा कि अभी उनकी शिवपाल से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।

मायावती पर चुप्पी
- यूपी की सियासत में इस बात के कयास लग रहे हैं कि बीजेपी को रोकने के लिए मायावती और अखिलेश साथ आ सकते हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की रैली में माया और अखिलेश एक मंच पर नजर आ सकते हैं। इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा- लालू की मीटिंग में मायावती और अखिलेश का एक मंच पर होना आगे की बात है। देखते हैं कि तब क्या होगा।

कांग्रेस ने बहुत नुकसान किया
- यूपी असेंबली इलेक्शन के दौरान मुलायम ने सपा-कांग्रेस अलायंस का खुलेतौर पर विरोध किया था। कांग्रेस पर मुलायम का रुख अब भी नहीं बदला है। कांग्रेस पर पूछे गए एक सवाल पर मुलायम ने कहा- कांग्रेस से हमारा कभी तालमेल नहीं रहा। कांग्रेस ने हमारा बहुत नुकसान किया है। अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो नतीजा देख लिया। हमारी पार्टी 47 सीटों पर ही सिमट गई।

Share This News :