Home > राज्यो से ,खास खबरे,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया दांगी प्रवाह पत्रिका का विमोचन

भोपाल।जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ दांगी समाज द्वारा प्रकाशित दांगी प्रवाह पत्रिका का विमोचन किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने पत्रिका परिवार तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के उपस्थितजन को पत्रिका प्रकाशन की शुभकामनाएँ देते हुए सहयोग की बात कही।
इस अवसर पर दांगी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष मंशाराम दांगी, पत्रिका की जिला ब्यूरो श्रीमती सुमन रामकुमार दांगी, अखिल भारतीय दांगी संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. सिंह दांगी, अखिल भारतीय दांगी युवा अध्यक्ष देवेन्द्र दांगी आदि उपस्थित थे।

Share This News :