Homeराज्यो से ,खास खबरे,
जनसंपर्क मंत्री ने दी 14 हितग्राहियों को 20-20 हजार की आर्थिक सहायता

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने दतिया नगर पालिका क्षेत्र की 14 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता येाजना के तहत 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, सत्तार बाबा, भूरे चौधरी, वीर सिंह कमरिया, श्रीमती सुमन दांगी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क मंत्री द्वारा जिन हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की उनमें सर्वश्री पुष्पा देवी, अजय वर्मा, अर्चना सोनी, सन्नो वेगम, सुनीता यादव, नबाव खां, बंदना कुशवाह, हेमलता अग्रवाल, सावित्री सेन, सुनीता सोनी, कमला रायकवार, रानी कुशवाहा, सुंदरी अहिरवार, रस्सो वानों के नाम शामिल हैं।

Share This News :