Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
नीतीश तीन तलाक पर चुप क्यों, वे बोलते कुछ और करते कुछ हैं: बिहार में बोले योगी

दरभंगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा में सभा की। यहां उन्होंने तीन तलाक का मुद्दा उठाया। उन्होंने नीतीश से सवाल किया कि वे इस मसले पर क्यों नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा- "नीतीश जी आपने बहुत काम करने की बात की होगी। कभी तीन तलाक के खिलाफ आपकी आवाज क्यों नहीं निकली?" उन्होंने बिहार में लालू और नीतीश की जोड़ी को बेमेल बताया। योगी ने बुलेटप्रूफ मंच से अपनी स्पीच दी। यह सभा मोदी सरकार के 3 साल पूरा होने के मौके पर की गई थी। यहां उन्होंने मोदी फेस्ट का भी इनॉगरेशन भी किया। तीन तलाक पर सेकुलर नेताओं की चुप्पी से उनकी कथनी और करनी में फर्क...

- योगी आदित्यनाथ ने कहा- " नीतीश जी आप आधी आबादी के लिए काम करने की बात करते हैं। आप तीन तलाक पर क्यों कुछ नहीं बोलते हैं। तीन तलाक के चलते महिलाओं को बहुत मुश्किल हो रही है।"
- " मैं उत्तर प्रदेश में जब भी लोगों से मिलता हूं, तो तीन तलाक से जुड़े मामले सामने आते हैं। रोज 30-40 महिलाएं अपने पिता, भाई या मां के साथ आती हैं। वे कहती हैं कि पति ने तीन तलाक दे दिया है, अब मैं कैसे अपना जीवन बिताऊंगी।"
- "तीन तलाक पर सेकुलर नेताओं की चुप्पी से उनकी कथनी और करनी में फर्क दिखता है। वे बोलते कुछ हैं और करते कुछ। नीतीश जी तीन तलाक के मुद्दे पर क्यों चुप हैं।"
पहले ताजमहल गिफ्ट करते थे अब गीता, रामायण करते हैं
- योगी ने कहा- "पहले ताजमहल गिफ्ट दिए जाते थे, लेकिन अब गीता या रामायण गिफ्ट की जाती हैं। ये हमारी संस्कृति है। अब तो अमेरिका भी मोदी जी को आदर्श मानता है। बिहार के यूथ इस देश में सबसे प्रतिभाशाली हैं। इस बात को मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि यूपी में बड़े पदों पर यूपी के अफसर हैं।"
- "अयोध्या को सीधे बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ेंगे। अयोध्या को लेकर आप निश्चिंत रहें। जो भावनाएं हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।"
- योगी ने लालू और नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- "बिहार बेमेल शादी बर्दाश्त नहीं करेगा। 2019 में हम बीजेपी की सरकार बना के रहेंगे।"
नीतीश बोले- खाली हाथ न आएं
- योगी के दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि योगी जी दरभंगा खाली हाथ न आएं। बीजेपी के लोग यहां खाली हाथ आते हैं। वहीं, मैं 300 करोड़ के प्रोजेक्ट के साथ आया हूं।
- नीतीश ने ये भी कहा, "योगी को सबसे पहले अपने राज्य में शराबबंदी करनी चाहिए, जैसा बिहार में हुआ है। इसके साथ ही उन्हें लोकल बॉडी इलेक्शन में महिलाओं को 50% आरक्षण देना चाहिए।"
- बिहार के एमएलसी संजय कुमार ने बताया कि 2 साल पहले योगी बिहार के चंपारण आए थे। उस वक्त हम लोग चाह रहे थे कि वो दरभंगा आएं, लेकिन किसी कारण से प्रोग्राम टल गया। बिहार के कुछ क्षेत्रों जैसे चंपारण, दरभंगा, मधुबनी में उनकी पापुलैरिटी यूपी की ही तरह है।
- वहीं, योगी की सभा से पहले बुधवार को आए तूफान में पंडाल गिर गया। भारी बारिश के चलते सभा स्थल पर जलभराव हो गया था। गुरुवार को बीजेपी वर्कर्स सभा स्थल पर व्यवस्था करने में जुटे हैं।
योगी के आने से फर्क नहीं पड़ता: लालू
- आरजेडी चीफ लालू यादव ने उत्तर प्रदेश के सीएम के बिहार आने पर कहा कि वे पूजा-पाठ करने आ रहे होंगे।
- "केंद्र सरकार ने काम ही क्या किया है, जिसका प्रचार करेंगे। जनता सब जानती है। उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।"
- आरजेडी नेता और मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी समाज को बांटती है। पिछले बार भी बीजेपी के कई नेता बिहार आए थे। जनता ने सबक सिखा दिया।
- जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा कि योगी को मोदी के बिहार से किए गए वादे को भी याद दिलाना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि 3 साल में केंद्र सरकार ने कितने वादे पूरे किए।

Share This News :