Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शहरी गरीब BPL कार्ड धारकों को मुफ्त में म‍िलेगा ब‍िजली कनेक्शन

लखनऊ. यूपी सरकार की कैबिनेट मीट‍िंग में गुरुवार को एक अहम फैसला ल‍िया गया। अब सरकार ने शहरी गरीब BPL कार्ड धारकों को मुफ्त ब‍िजली और मुफ्त कनेक्शन देगी। इस प्रस्ताव को कैब‍िनेट में मंजूरी म‍िल गई है। इससे लाखों गरीबों को फायदा होगी। कैब‍िनेट में 12 ब‍िंदुओं पर चर्चा हुई। आगे पढ़‍िए कैब‍िनेट में क्या-क्या ल‍िया गया फैसला...

# स्वास्थ्य विभाग में जर्जर पीएचसी और सीएचसी को ध्वस्त करने का प्रस्ताव पास।
#दिव्यांगों की 30 श्रेणी और 12 पुरस्कार पर केंद्रीय नीति लागू करने का फैसला।
#पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार की योजना में ओ लेवल कम्प्यूटर ट्रेनिंग में धनराशि 10 हज़ार से बढ़ाकर 15 हजार की गई। अब c+++ कम्प्यूटर ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
#विधानमंडल क्षेत्र की विकास निधि को लेकर सिद्धांत बनाने का फैसला। नई नियमावली बनेगी। एनजीओ, सहकारी समितियों, निजी ठेकेदारों को अब काम नहीं द‍िया जाएगा।
#विकास निधि योजना का काम उस संस्था को नहीं मिलेगा, जिसमें विधायक का कोई संबंधी हो।
#आज़मगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का बजट बढ़ाकर 133.9 करोड़ करने का फैसला।
#विकलांग कल्याण विभाग का नाम अब दिव्यांग कल्याण विभाग होगा।
#प्रधानमंत्री आवास योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य अल्पसंख्यक, पिछड़े का लक्ष्य 2017-18 के लिए 396594 बढ़ाया गया। इन कैटिगरियों में 970108 लोगों को आवास का लाभ म‍िलेगा।
#गोरखपुर के संग्रामपुर कस्बे को नगर पंचायत बनाए जाने का फैसला।
#पवार फॉर ऑल के तहत रायबरेली और फ़िरोज़ाबाद में 400केवी का उपकेंद्र बनेगा।
#बाल विकास मंत्रालय में 2016-17 के टेंडर निरस्त, नए सिरे से होंगे ई-टेंडर।
#पोषाहार का टेंडर भी निरस्त। तीन महीने के अंदर नए टेंडर होंगे, लेकिन तीन महीने तक पुराने टेंडर पर ही काम होगा।
कैब‍िनेट म‍िन‍िस्टर स‍िद्धार्थ नाथ स‍ि‍ंह ने कहा
-स‍िद्धार्थ नाथ स‍ि‍ंह ने कहा क‍ि बाल व‍िकास पुष्टाहार में सभी टेंडर तत्काल प्रभाव से कैंस‍िल कर द‍िए गए हैं। नए टेंडर जारी होने में 3 हीने का समय लगेगा। बच्चों के खाने और पोषाहार की क्वाल‍िटी पर ध्यान द‍िया जाएगा। आपूर्त‍ि व्यवस्था के ल‍िए नए टेंडर होने तक पुरानी फर्म से काम क‍िया जाता रहेगा। शहरों में रहने वाले बीपीएल पर‍िवार को गांव स्तर के बीपीएल की तरह ही मुफ्त में ब‍िजली कनेक्शन द‍िए जाएंगे।

Share This News :