Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सीएम योगी ने शुरू की मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना, 100 परिवारों को दिया कनेक्शन

लखनऊ.सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की योजना की शुरुआत की। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले आयोजन में मुख्यमंत्री ने 10 विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। बता दें, बिजली विभाग अब तक ग्रामीण क्षेत्र के गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त कनेक्शन दे रहा था, लेकिन अब शहरी क्षेत्र के गरीबों को भी यह सुविधा मिल सकेगी।
सीएम ने लॉन्च किया ई-निवारण मोबाइल एप
- लखनऊ के 100 गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देकर सीएम योगी ने इसकी शुरुआत की। आयोजन में ई-निवारण मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया। इस एप के जरिए उपभोक्ता मोबाइल फोन पर ही अपना बिजली का बिल बना सकेंगे, देख सकेंगे और जमा भी कर सकेंगे।
- टोल फ्री नंबर 1912 पर या एसएमएस के जरिए शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ता भी इस एप से सुनवाई की स्थिति पता कर सकेंगे।

Share This News :