Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्मृति ईरानी ने किया राहुल गांधी पर पलटवार, गांधी परिवार को बताया कश्मीर समस्या के लिए दोषी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेसउपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पटलवार करते हुए पूरे गांधी परिवार पर सवाल उठाया है.यहां यह गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी नेटिवटर के माध्यम से पीएम मोदी पर निशाना साधा था.

इसी का जवाब देते हुए अब स्मृति ईरानी कहा है,'राहुल गांधी ने ओछी राजनीति का सबूत दिया है. जब सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एक गंभीर लड़ाई लड़ रहा है तो राहुल गांधी का यह सब कहना अपनी छुट्टी से लौटने के बाद इस बात का संकेत है कि वह राजनीति करने का कोई मौका नहींछोड़ेंगे.’

पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने टविटर पर लिखा था, 'मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकवादियों के लिए जगह बनाने का काम किया है. इससे भारत को गंभीर रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. पीडीपी से हाथ मिलाकर मोदी को भले ही तात्कालिक राजनीतिक फायदा हुआ हो,लेकिन भारत को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है.’

 

 

राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने कश्मीर समस्या के लिए पूरे गांधी परिवार को ही दोषी बता दिया.स्मृति ने अपने बयान में कहा, ' देश अच्छे से जानता है और इतिहास गवाह है कि आज कश्मीर में जो चुनौतियां हैं. वह नेहरु-गांधी परिवार की ही देन हैं. राहुल गांधी अपने ट्वीट में निजी फायदे का उल्लेख करते हैं. जब उनकी पार्टी के लोग हमारे आर्मी चीफ को गुंडा बुलाते हैं तो यह उनका निजी फायदा है या राजनीतिक फायदाहै.’

 

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को निशाना बनाते आ रहे हैं. दस जुलाई को राहुल नेअपने ट्वीट में आतंकी हमले को सुरक्षा में भारी चूक बताते हुए प्रधानमंत्री से इसकी जिम्मेदारी लेने को कहा था.

Share This News :