Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
इस धरती पर कोई अयोग्य नहीं, बस दिशा देने की जरूरत: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ.लखनऊ में विश्व कौशल दिवस 2017 के अवसर पर कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम योगी ने किया। इस मौके पर योगी ने कहा- इस धरती पर कोई अयोग्य नहीं। बस उसे दिशा देने की जरूरत है।

पहले हम भ्रम की स्थिति में थे
- योगी ने आगे कहा- यहां के कार्यक्रम में हम 5 मिनट पहले आए। सारे काम 5 मिनट पहले हुए। इसका मतलब हम स्किल डेवलपमेंट में आगे चल रहे हैं।
- किसी भी सरकार और समाज के लिए गौरव की बात है कि वो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सही दिशा में मोड़ सके। इस धरती पर कोई अयोग्य नहीं है, जरूरत है बस उसे दिशा देने की।
- पहले हम भ्रम की स्थिति में थे, इसकी वजह से युवा बेरोजगार थे। 2014 में मोदी सरकार ने एक विभाग बनाया जिससे सबको रोजगार देने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की।
कुशल ड्राइवर की कमी
- मैं रोज न्यूज़ पेपर देखता हूं, रोज सड़क दुर्घटना को देखकर बहुत दुख होता है। ज्यादातर दुर्घटनाएं गलत तरीके से ड्राइव करने से होती है। इसका कारण है कि अच्छे कुशल ड्राइवर की कमी है। हमने ड्राइवर की भी ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की है।
- गांव का जो दिहाड़ी मजदूर है, कारपेंटर है अभी वो 4 से 6 हजार महीने कमाता है। ट्रेनिंग लेने के बाद वो 20 हजार तक कमाएगा। गांवो में छोटे-छोटे रोजगार हैं। उनमें थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो वो अच्छी आमदनी का स्रोत हो सकते हैं।
- बहुत सारी संभावनाएं हैं। सरकारों का आजतक प्रोत्साहन नहीं मिल पाया। डेयरी उद्योग में काम करने की जरूरत है। हम 5 साल में 70 लाख युवाओं को ट्र‍ेनिंग देंगे।
- अब तक स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग के लिए 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हम सबको रोजगार देने का प्रयास करेंगे।
हमारा प्रतिद्वंदी चीन
- हमारा प्रतिद्वंदी चीन है। यूपी के युवाओं को चीन की आर्थिक स्थिति को टक्कर देनी है। प्रदेश के अंदर अभी हर तहसील पर
- मैं पिछले दिनों गोरखपुर गया। वहां मुझे पता चला कि वहां रोजगार मेला लगा था, जिसमें 5 हजार युवाओं को रोजगार मिला था। कौशल विकास जो काम कर रहा है वो सराहनीय पहल है।

Share This News :