Homeराज्यो से ,खास खबरे,
लुधियाना पहुंचे अरुण जेतली,चोरी की बिजली से चला कार्यक्रम

लुधियाना: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली लुधियाना में भाजपा के नए दफ़्तर का नींव पत्थर रखने पहुंचे। इस मौके एक तरफ वह अपना भाषण दे रहे थे और दूसरी तरफ सरेआम बिजली की चोरी हो रही थी।

जी हां, जेतली का यह भाषण चोरी की बिजली पर चल रहा था। बिजली की कुंडी डाल कर पूरे समारोह में बिजली का प्रबंध किया गया था। यह दफ्तर लुधियाना की दुगरी रोड पर स्थित है। इस मौके केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला समेत भाजपा के कई सीनियर नेता मौजूद हैं।

Share This News :