Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
वेंकैया का कैबिनेट से इस्तीफा, उनके मंत्रालय स्मृति ईरानी-नरेंद्र तोमर को सौंपे

नई दिल्ली.बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। मोदी सरकार में उनके पास सूचना-प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि नायडू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एडिशनल चार्ज दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को शहरी विकास मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वेंकैया ने नॉमिनेशन फाइल किया...

- सोमवार को हुई बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग में वेंकैया को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने पर मुहर लगी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुरेश प्रभु, मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई सीनियर लीडर मौजूद थे।
- सूत्रों के मुताबिक, 11 अगस्त को मानसून सेशन खत्म होने के बाद मोदी सरकार केबिनेट का विस्तार कर सकती है। फिलहाल, फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली के पास रक्षा और पर्यावरण मंत्रालय की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर हर्षवर्धन के पास भी एडिशनल जिम्मेदारियां हैं।
- हालांकि, बेंच स्ट्रेंथ की चर्चा करते हुए नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह राष्ट्रपति पद के लिए अपने किसी सीनियर मिनिस्टर को नहीं छोड़ सकते थे। इसके बाद रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया गया था।
बीजेपी ने वेंकैया को इसलिए चुना
- बीजेपी ने उन राज्यों से उम्मीदवार का चयन किया है, जहां पारंपरिक तौर पर उसका वोट बैंक कमजोर है। पार्टी प्रेसिडेंट अमित शाह ने ऐसी संभावनाओं वाले राज्यों के तौर पर आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और वेस्ट बंगाल की पहचान की थी।
- इससे पहले बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए दलित कम्युनिटी के रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया था।

Share This News :