Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
ये है राजस्थान का अमरनाथ, दर्शन के लिए यूं लगती है शिवभक्तों की कतार

कुंभलगढ़. (राजसमंद). मेवाड़-मारवाड़ की सीमा पर स्थित परशुराम महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन के लिए शिवभक्तों की कतार रही। राजस्थान के अमरनाथ कहे जाने वाले इस मंदिर में मेवाड़ और मारवाड़ के भक्त सुबह चार बजे ही पहुंचना शुरू हो गए। सूरज निकलने पर यहां कतार बढ़ गई। शाम पांच बजे तक भक्तों की कतार कम नहीं हुई। भक्तों को तीन घंटे कतार में लगने के बाद दर्शन के लिए नंबर आया। परशुराम महादेव ट्रस्ट के कर्मचारियों, केलवाड़ा थाने के जाप्ते ने दर्शन, सुरक्षा की व्यवस्था संभाली। श्रावणमास में चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था...

- परशुराम महादेव मंदिर पर श्रावण का तीन दिवसीय मेला 29 जुलाई को शुरू होगा। मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट की संयुक्त बैठक सोमवार को फुटा देवल मंदिर पर हुई। इस बार मुख्य मेला 29 जुलाई को होगा। इसमें रात को भजन संध्या होगी। मेले की तैयारी को लेकर विभाग वार चर्चा की गई।
- श्रावण माह में फुटा देवल, गुफा मंदिर पर एक-एक नर्सिंग कर्मचारी, श्रावण के प्रत्येक सोमवार, मेले में 1 चिकित्सा अधिकारी, 1 नर्सिंग कर्मचारी, 1 वार्ड ब्वॉय के साथ तैनात रहेंगे। बिजली पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
- वन विभाग को मेला परिसर में लगने वाली दुकानों पर पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। श्रावण के प्रत्येक सोमवार और हरियाली अमावस्या पर कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाया जाएगा।
- परशुराम महादेव मंदिर पर आने-जाने के लिए केलवाड़ा से फुटा देवल तक चलने वाली टैक्सियों का किराया निर्धारित करने के लिए थाना अधिकारी योगेश चौहान को निर्देश देकर बैठक लेने को कहा।
- ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए मेले में कुंभलगढ़ चौराहा, आरेट चौराहा, फुटा देवल पर बेरिकेट लगाने का निर्णय लिया।
- मुख्य मेले के तहत 29 को फुटा मंदिर पर चालीस हजार से ज्यादा लोगों के लिए महाप्रसादी होगी। मेले के दौरान व्यवस्था को लेकर क्रेन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड भी फुटा मंदिर पर तैनात रहेगी।
मेले में मॉनिटरिंग के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
मेले में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी की मॉनिटरिंग के लिए फुटा देवल से गुफा मंदिर तक अलग-अलग ब्लाॅक बनाकर वहां तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी की निगरानी के लिए उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में सुपरवाइजर लगाए जाएंगे।

Share This News :