Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सत्यव्रत राज्यसभा व्हिप पद से हटाए गए

दिल्ली। राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी को उपराष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले चीफ व्हिप के पद से हटाया गया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 
कहा जा रहा है कि सत्यव्रत चतुर्वेदी को अनायास इस जिम्मेदारी से मुक्त कराने के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की अहम भूमिका रही है। गौरतलब है कि मप्र की राजनीति में दिग्विजय सिंह और सत्यव्रत चतुर्वेदी को एक-दूसरे का घोर विरोधी माना जाता है। लगभग दो दशक पहले इन दोनों नेताओं के राजनीतिक टकराव के चलते सत्यव्रत चतुर्वेदी ने छतरपुर जिले की चंदेला विधानसभा सीट से नाराज होकर दिग्विजय सिंह की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस हाईकमान द्वारा चतुर्वेदी को हटाकर असम के भूमनेश्वर कलीता को नए चीफ का दायित्व सौंपा है।

Share This News :