Homeराज्यो से ,खास खबरे,
निजी वाहनों पर नहीं दिखेगा 'उत्तर प्रदेश सरकार', पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सभी तरह की गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर रोक लगा दी है. सूबे के परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी सरकार के कर्मचारी और अधिकारी निजी वाहन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लिख सकते.

वहीं परिवाहन विभाग ने सरकारी अधिकारियों और कार्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर निजी वाहनों पर 'उत्तर प्रदेश सरकार' लिखा हुआ पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिसमें सस्पेंशन की भी कार्रवाई हो सकती है.

हालांकि सरकारी वाहनों को इस आदेश से बाहर रखा गया है. अक्सर अधिकारी अपने निजी वाहनों पर भी यूपी सरकार लिखा लिया करते थे. वहीं यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर यूपी सरकार नहीं लिखा जाए साथ की ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के भी आदेश दिए गए हैं.

बता दें, कि इससे पहले यूपी सरकार ने टोल प्लाजा पर माननीयों के लिए अलग लेन बनाने के आदेश को वापस ले लिया था. फिलहाल योगी सरकार ने प्रदेश के सभी डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर इस को तत्काल अमल में लाने का फरमान जारी किया है.

Share This News :