Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाकाल सवारी : राजाधिराज ने उमा-महेश रूप में दिए दर्शन

उज्जैन। à¤¶à¥à¤°à¤¾à¤µà¤£ मास में सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की चौथी सवारी निकली। अवंतिकानाथ ने भक्तों को चार रूपों में दर्शन दिए। राजाधिराज रजत पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुढ़ पर शिवतांडव तथा नंदी पर उमा-महेश रूप में निकले।

मंदिर के सभामंडप में पूजन के बाद शाम 4 बजे राजा की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। परंपरागत मार्गों से सवारी शाम करीब 5 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के तट रामघाट पहुंची। यहां शिप्रा जल से महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। पूजन पश्चात् सवारी शाम 5.30 बजे मंदिर की ओर रवाना हुई।

Share This News :