Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन देगी AAP

आम आदमी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन देगी. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की.

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर जाकर मुलाकात की. मुलाकात में उन्होंने केजरीवाल से समर्थन मांगा. दोनों के बीच बातचीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने गांधी को समर्थन देने की घोषणा की.

Share This News :