Homeराज्यो से ,अपना शहर ,slider news,
सिंधिया समर्थक मंत्री ने निगम सभापति के लिए मोर्चा संभाला , इमरती देवी यहां सक्रीय हुईं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री प्रदुम्मन सिंह तोमर ने निगम सभापति बनाने के लिए मोर्चा संभाला लिया है| श्री तोमर पार्टी के सभी पार्सदों को एक जुट करने में लग गए हैं |
उधर लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने डबरा नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्य्क्ष के पद अपने समर्थकों को जिताने के लिए एड़ी, चोटी का जोर लगा दिया है | मंत्री प्रदुम्मन सिंह तोमर और दर्जा प्राप्त मंत्री इमरती देवी श्री सिंधिया का झंडा बुलंद कर दिया है | ऐसे में मंत्री भारत सिंह कुशवाह जो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक हैं | जिला पंचायत में इमरती देवी कड़ी चुनौती दे रही हैं | साथ ही निगम सभापति का पद ऊर्जा मंत्री तोमर अपनी पसंद का बनाना चाहते हैं |देखना है की ऊंट किस करबट बैठता है |

Share This News :