Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चम्बल का शेर सत्यपाल सिकरवार (नीटू) जिन्हें मिला मुरैना से लोकसभा टिकट

आखिरकार कांग्रेस ने मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिकरवार नीटू को अपना प्रत्याशी बनाया है। सत्यपाल सिकरवार पहले भी सुमावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। लेकिन 2020 के विधानसभा उपचुनाव में उन्हें भाजपा ने निष्कासित कर दिया गया था। सत्यपाल सिंह भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं और भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर नगरनिगम की माहापौर हैं।

सत्यपाल सिंह सिंह सिकरवार 2013 में सुमावली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। लेकिन इससे पहले उनके पिता गजराज सिंह सिकरवार सुमावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। लेकिन 2018 में सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई सतीष सिकरवार ग्वालियर पूर्व से विधानसभा चुनाव में उतरे। इसलिए सत्यपाल सिंह सिकरवार सुमावली नहीं उतरे। लेकिन 2020 उप चुनाव में सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई सतीश सिकरवार के कांग्रेस में जाने व ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की वजह से भाजपा ने सत्यपाल सिंह सिकरवार को पार्टी से निष्काषित कर दिया। इसके बाद से सत्यपाल सिंह सिकरवार लगातार कांग्रेस के लिए सक्रिय थ।सत्यपाल सिंह सिकरवार छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय है। लेकिन वे जिला पंचायत के अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्हें भाजपा ने 2013 में सुमावली से टिकट दिया और वे विधायक बने।

 
 
 

Share This News :