Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूरे प्रदेश में डिमांड , सिंधिया का जादू उफान पर

ग्वालियर। ग्वालियर की पूर्व रियासत के महाराज और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकप्रियता का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले भोपाल, मंदसौर और अब लहार के बाद सिंधिया की डिमांड अचानक पूरे प्रदेश में बढ़ गई है और प्रदेश भर के दूरदराज इलाकों से कांग्रेसी अपनी और अपनी पार्टी की जड़े मजबूत करने के लिए सिंधिया को बुलाना चाहते हैं। वह चाहते है कि कैसे भी सिंधिया का एक दौरा उनके यहां हो जाये। 
कुल मिलाकर सिंधिया की उपस्थिति में हाल ही में हुये कांग्रेस के भीड़ भरे आयोजनों से प्रदेश भर के कांग्रेसी और देशभर का नेतृत्व हक्का बक्का है। अब कांग्रेस नेतृत्व को यह आभाष हो गया हैं कि सिंधिया ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के तारणहार बन सकते हैं, और उनके नेतृत्व में आम कांग्रेस का कार्यकर्ता भी सरकार बनने का सपना देखने लगा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह आस बंध गई है कि सिंधिया ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के तारणहार है, और उनका करिश्माई नेतृत्व कांग्रेस को उबार सकता है। इसी कारण पिछले 14 वर्षों से घरों में दुबके कांग्रेसी अब एकजुट होने लगे है और कांग्रेस के रैली, धरना विरोधी प्रदर्शनों में शिरकत भी कर रहे है।
सबसे विशेष बात यह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता यह भी जानते है कि कांग्रेस प्रदेश के नेताओं की गुटबाजी के चलते सिंधिया को मुख्यमंत्री का केंडीडेट व प्रदेशाध्यक्ष करने में लेटलतीफी की जा रही है, जिससे उल्टे पार्टी को ही नुकसान हो रहा है। इधर प्रदेश के जिलों से आ रही सिंधिया की डिमांड से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लेकर पूर्व मंत्री कमलनाथ, सुरेश पचौरी का हाजमा खराब है। पचौरी फिर भी उदारवादी नेता है और सिंधिया के साथ अपनी टयूनिंग बिठाने की कोशिश में है। सिंधिया की एकाएक आई डिमांड से कांग्रेसियों में नवजीवन का संचार हो रहा है और उन्हें 2018 का सुनहरा सपना प्रदेश में ताजपोशी का दिखने लगा है।

Share This News :