Homeमनोरंजन ,slider news,
सनी देओल से रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी- एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले आए थे मिलने

हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'बियोंड द ड्रीम गर्ल'  लॉन्च हो गई. किताब को दीपिका पादुकोण ने लॉन्च किया.

इसे स्टारडस्ट के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है. बुक लॉन्च के मौके पर हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते के बारे में भी बताया.उन्होंने कहा- जब किताब का नाम बियोंड द ड्रीम गर्ल है तो बुक में उन दोनों का जिक्र होना ही था. लोग सोचते हैं कि हम किस तरह का रिलेशन शेयर करते हैं. बता दूं कि जब भी जरूरत होती है, सनी हमेशा साथ होते हैं. जब वो हादसा (हेमा मालिनी का 2015 में हुआ कार एक्सीडेंट) हुआ था, तब सनी सबसे पहले मुझे देखने पहुंचे थे. वो सब चीजों का ख्याल रखते हैं. जिस तरह से वो सबकी केयर करते हैं, यही दिखाता है कि हमारा रिश्ता कैसा है. à¤¹à¥‡à¤®à¤¾ का रिश्ता सनी देओल और बॉबी देओल से कैसा है, लेकिन बुक लॉन्च पर हेमा ने इसका खुलासा कर ही दिया.

Share This News :