Homeमनोरंजन ,slider news,
कौन हैं रूहानी शर्मा, जिनकी फिल्म ‘आगरा’ में अंतरंग दृश्यों से मच गया बवाल

मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं रूहानी शर्मा चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी फिल्म ‘आगरा’ के कुछ सीन इंटरनेट पर लीक हुए थे। ये फिल्म में किए गए रूहानी के अंतरंग सीन्स थे।लोगों ने रूहानी को बुरी तरह ट्रोल किया। इसके लिए एक्ट्रेस सामने आईं और अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया कि उन्हें अपने पसंद के रोल करने का हक है।रूहानी शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ है।रूहानी अपने बोल्ड लुक व हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं।कनु बहल के निर्देशन में बनी ‘आगरा’ पहली हिंदी फिल्म थी।

क्या है ‘आगरा’ फिल्म के दृश्यों का विवाद
‘आगरा’ फिल्म में रूहानी के कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक हो गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। रूहानी ने इसका जवाब भी दिया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'आगरा फिल्म के सीन लीक होने के बाद से मैं निराश हूं। हमारी महीनों की कड़ी मेहनत के बाद जब ऐसा कुछ होता है तो देखकर दिल टूट जाता है। समर्पण और जुनून की इस तरह से उपेक्षा की जा रही है। एक आर्ट फिल्म बनाना अनगिनत चुनौतियों से भरी यात्रा होती है।'

 

 

 

Share This News :