Homeमनोरंजन ,slider news,
अर्शी खान का सफर हुआ खत्म, घर से निकलीं बाहर

मुंबईः बिग बॉस के घर से एक और मजबूत दावेदार बाहर हो गई है। जी हां, पुनीश या आकाश नहीं बल्कि शो से अर्शी खान बाहर हो गई हैं। हितने तेजवानी के जाने के बाद अकेले पड़ चुके विकास गुप्ता, अर्शी के जाने से इमोशनल हो गए। ‘बिग बॉस’ सीजन 11 के शनिवार को ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड में कार्यक्रम के मेजबान सलमान खान ने अर्शी के कार्यक्रम से बाहर होने की घोषणा की क्योंकि उन्हें सभी घरवालों से कम वोट मिले थे। इस सप्ताह घर वालों को नॉमिनेशन के बारे में चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था उनमें अर्शी, विकास गुप्ता, प्रियंक शर्मा, लव त्यागी, पुनीष शर्मा, आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे शामिल थे।

Share This News :