Homeमनोरंजन ,slider news,
क्या 9 फरवरी को रिलीज होगी पद्मावत? डेट घोषित कर सकते हैं निर्माता

पिछले दो माह से विवादों में बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती  अब रिलीज की राह पर आगे बढ़ रही है. चर्चा है कि आज बुधवार को फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की जा सकती है.

दरअसल, पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव के साथ फिल्म पद्मावती को हरी झंडी दे दी है. अब निर्माता फिल्म की नई रिलीज डेट तय करने पर विचार कर रहे हैं. चर्चाओं की मानें तो वायकॉम 18 आज नए डेट्स की अनाउंसमेंट कर सकता है.  9 फरवरी, 2018 को रिलीज करना तय पाया गया है.

पहले ये फिल्म एक दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी, लेकिन विवाद और विरोध के चलते इसे टाल दिया गया. सेंसर बोर्ड फिल्म का नाम पद्मावत करने का आदेश दिया है.

Share This News :