Homeमनोरंजन ,slider news,
श्रीदेवी का शव कुछ ही देर में पहुंचेगा मुंबई, अनिल कपूर पहुंचे एयरपोर्ट

श्रीदेवी की पार्थिव देह दुबई एयरपोर्ट से साढ़े 6 बजे रवाना हो चुकी है. प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह सहित 10 लोग हैं. बताया जा रहा है कि रात साढ़े 10 बजे तक प्लेन मुंबई पहुंच जाएगा. अन‍िल कपूर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. फ‍िलहाल, एंबुलेंस श्रीदेवी के शव को लेने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है. श्रीदेवी के परिजनों ने मंगलवार को बयान जारी कर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की जानकारी दी.

पारिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबि‍क श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर जैसे ही भारत पहुंचेगा सबसे पहले उसे उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा. इसके बाद तड़के श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा. सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे. ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है. इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

मुंबई में अंतिम दर्शन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार, निर्माता, निर्देशक, प्रशंसक और बोनी कपूर के परिवार के करीबी श्रीदेवी का आखिरी विदाई देंगे.

बता दें कि श्रीदेवी की शनिवार की रात बाथटब में डूबने से हुई मौत के चार दिन बाद उनका अंतिम संस्कार हो सकेगा. दुबई में पोस्टमार्टम प्रक्रिया और कानूनी पेचिदियों में लंबा वक्त‍ लगा. श्रीदेवी के शव को अनिल अंबानी के प्लेन से भारत लाया जा रहा है.

 

क्यों लगा इतना वक्त ?

श्रीदेवी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रविवार की दोपहर से शुरू हुई थी. छुट्टी का दिन होने के कारण अस्पताल में ज्यादा डॉक्टर मौजूद नहीं थे. पूरे मामले की पुलिस द्वारा छानबीन के बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ. लेकिन इसमें इतना वक्त लग गया कि वर्किंग आवर खत्म होने के कारण मुख्य डॉक्टर जा चुके थे. इसके बाद अन्य डॉक्टर्स की टीम ने श्रीदेवी की जांचें की.

चूंकि, ये एक हाईप्रोफाइल मामला था, इसलिए हर तरह की जांच पर डॉक्टर्स ने बारीकी से ध्यान दिया. दुबई में पोस्टमार्टम का एक पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया जाता है. यदि अस्पताल के बाहर किसी की अस्वाभाविक मौत हुई है तो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और जांच में 2 से 3 दिन का समय लगता है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सारी रिपोर्ट्स पुलिस का सौंपी जाती है, इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करती है और संबंधितों को पूछताछ के लिए बुलाती है. श्रीदेवी के मामले में भी बोनी कपूर का बयान दर्ज किया गया.

सोमवार को पोस्टमार्टम की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने डेथ सर्टिफिकेट सौंपा. इसके बाद दुबई के नियमानुसार शव को दुबई के पुलिस हेडक्वार्टर के शव गृह लाया गया. जहां से लेप के लिए भेजा गया. श्रीदेवी के शव पर लेप की जा चुकी है. पूरी कानूनी प्रक्रिया हो चुकी है और शव को भारत ले जाने की अनुमति भी दुबई सरकार ने आधिकारिक रूप से दे दी है. पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल केस माना है.ताजा जानकारी के अनुसार श्रीदेवी का शव लेकर परिजन एयरपोर्ट रवाना हो चुके हैं.

रविवार से ही अनिल कपूर के घर बॉलीवुड की तमाम हस्त‍ियां जमा हो रही हैं. रजनीकांत रविवार को मुंबई पहुंचे थे. शव आने के बाद उसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू स्थ‍ित पवन हंस मुक्तिधाम में किया जाएगा.

 

Share This News :