Homeमनोरंजन ,slider news,
जब बॉलीवुड फिल्मों में दिखे होली के अलग-अलग रंग

होली और बॉलीवुड फिल्मों का आपस में गहरा नाता है। बॉलीवुड में अक्सर होली के कई रंग देखने को मिलते हैं। ऐसी ही कुछ खास रंगों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

कॉलेज वाली होली...
कॉलेज में होली के दौरान तो आपने खूब मस्ती की होगी। ऐसे में फिल्म 2 स्टेट्स का ये होली सॉन्ग आपके पुराने दिनों को जरूर ताजा कर देगा। हालांकि, ये गाना पूरी तरह होली पर बेस्ड नहीं था। लेकिन इसके रंगों ने कुछ ही सेकेंड्स में लोगों का मन भिगो दिया।प्यार की होली...
गरबे की मस्ती, रंग-बिरंगी रात ऐसे में अगर हाथ में हो होली के रंग और सामने मौजूद हो दिलबर तो दिल तो रंगीन होगा ही। 'राम-लीला' का ये सीक्वेंस प्यार करने वालों के दिल में वाकई हलचल मचा देता है। à¤¦à¥‹à¤¸à¥à¤¤à¥€ की होली...
जब भी होली और दोस्ती की बात एक साथ की जाती है तो सबसे पहले याद आता है। 'सौदागर'... जहां दो दोस्त एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। लेकिन होली का रंग उन्हें फिर एक कर देता है। क्या आपने भी कभी होली पर ऐसा किया है और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर अपने दोस्त को गले लगाया है।परिवार की होली...
'होली खेले रघुबीरा' गाते हुए जब अमिताभ और हेमा मालिनी ठुमके लगाते हैं तो दिल मस्ती से मचल जाता है। पूरे परिवार के साथ होली खेलता हुआ ये परिवार आपको अपने परिवार की ही याद दिलाता है।रूढ़ियों को तोड़ती होली...
राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर फिल्म 'कटी-पतंग' में एक ऐसे सब्जेक्ट पर बात की गई थी। जो उस दौर में काफी बोल्ड माना जाता था। फिल्म के इस गाना में भी इन रूढ़ियों पर चोट की गई हैं। 

Share This News :