Homeमनोरंजन ,slider news,
फिल्म 'केसरी' के सेट पर लगी आग, हुआ काफी नुकसान

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के महाराष्ट्र स्थ‍ित सेट पर आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त आग लगी उस वक्त अक्षय सेट पर नहीं थे। हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि सेट को काफी नुकसान पहुंचा है। कैमरा व प्रोडक्शन से जुड़े कुछ साजो-सामान भी जल गए हैं।
 
खबरों के मुताबिक सेट पर युद्ध सीन फिल्माया जा रहा था। फिल्म की सिर्फ दस दिन की शूटिंग बची थी।

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय एक सरदार की भूमिका में हैं। ये फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर है, जो 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी-सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुई थी। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी।

Share This News :