Homeमनोरंजन ,slider news,
आंखें मटकाने के लिए ऐसे हुआ था प्रिया प्रकाश का मेकअप

मुंबईः अपने नैनों को मटका कर एक झटके में नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मेक-अप किया जा रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है जब प्रिया अपने सीन की तैयारी कर रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि सेट पर लोगों से घिरी प्रिया को सीन से पहले सजाया जा रहा है।
PunjabKesari
प्रिया को ऊंचाई तक लेने जाने वाले इस लुक के वीडियो में मेक अप आर्टिस्ट प्रिया को तैयार कर रहे हैं। सेट पर लोगों से घिरी प्रिया की आंखों को आर्टिस्ट ज्यादा अपीलिंग लुक देते हुए नज़र आ रहे है।
PunjabKesari
बता दें सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का जादू अभी तक कायम है। 'वैलेंटाइन डे' पर प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाले वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। प्रिया को अपने करियर में 'viral personality of the year' के पहले अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
PunjabKesari
इंटरनेट पर सनसनी मचाने के बाद इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 5.2 मिलियन (52 लाख) हो गई है। वैंलेंटाइन वीक में रिलीज हुए मलयाली फिल्म 'उरु अदार लव' के रोमांटिक सॉन्ग 'मनिका मलाराया पूवी' में प्रिया प्रकाश की अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया था।
PunjabKesari
बता दें कि प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वो अपनी आंख मारने के अंदाज की वजह से काफी मशहूर हो गई थीं।
PunjabKesari
वायरल वीडियो प्रिया प्रकाश की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक सीन का हिस्सा था। जो क्लिप वायरल हुआ था वो महज 26 सेकेंड का था।

Share This News :