Homeमनोरंजन ,slider news,
'फन्ने खां' की स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या नहीं लाइमलाइट में रहा ये स्टार किड

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' बीते दिन रिलीज हो गई। सभी स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अनिल कपूर और ऐश्वर्या की काफी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान लाइमलाइट में फिल्म के सितारे नहीं बल्कि ये स्टार किड छाया रहा। दरअसल, मुंबई में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इस दौरान स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के ए लिस्टर स्टार शामिल हुए। इनमें शबाना आजमी, माधूरी दीक्षित और रवीना टंडन जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, फिल्म के स्टार अनिल कपूर, ऐश्वर्या और पीहू सैंड भी इस मौजूद पर दिखाई दीं। ऐश्वर्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां वृंदा और पति अभिषेक भी वहां पहुंचे।  

 

इन सभी स्टार के बीच सभी का दिल चुराने वाला स्टार किड कोई और नहीं बल्कि आराध्या बच्चन थीं। इवेंट के दौरान के आराध्या के कुछ फोटोज बहुत ही खूबसूरत हैं। इतना ही नहीं, एक फोटो जिसमें माधूरी आराध्या को देखर कर रिएक्ट कर रही हैं, सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

Share This News :