Homeमनोरंजन ,slider news,
ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने चंदनवाड़ी श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ समेत कई सितारे

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली.

ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया . उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निर्देशक राहुल रवैल, महानायक 

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली.

ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निर्देशक राहुल रवैल, महानायक à¤…मिताभ  बच्चन, अयान मुखर्जी श्मशान घाट पहुंच गए हैं.

बेटी रिद्धिमा को जारी किया गया पास

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है.

अस्पताल पहुंचीं आलिया और करीना

इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंची. इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी अस्पताल पहुंचे थे और मुलाकात करने के बाद निकल गए थे.

बच्चन, अयान मुखर्जी श्मशान घाट पहुंच गए हैं.

Share This News :