Homeव्यापार ,
होंडा ने लॉन्च किया नया Activa Premium स्कूटर, देखने में जितना खूबसूरत कीमत में उतना सस्ता

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने होडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। साथ ही, इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड भी कर दिया गया है। इस प्रीमियम एडिशन को 3 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। अब एक्टिवा को स्टैंडर्ड होंडा एक्टिवा, होंडा एक्टिवा 125 और होंडा एक्टिवा प्रीमियम में खरीद सकते हैं। प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 75,400 रुपए है। ये एक्टिवा DLX वैरिएंट से 1000 रुपए महंगा है।

होंडा एक्टिवा प्रीमियम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में गोल्डन व्हील्स के साथ 3D गोल्ड कोट एम्बलम और ब्राउन कलर इनर बॉडी और सीट कवर दिए हैं। स्कूटर के एप्रन पर गोल्डन मार्क होंडा के साथ-साथ गोल्ड कोटेड क्रोम फ्रंट गार्निश भी दी गई है। इसे मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट संगरिया रेड मैटेलिक और पर्ल सीरन ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। सभी कलर वैरिएंट पर कई जगह गोल्ड की झलक दिखती है।इसमें मौजूदा होंडा एक्टिवा की तरह 109.5cc का इंजन दिया गया है। यह 5500rpm पर 5.73kW की पावर और 5500rpm पर 8.84Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। प्रीमियम एडिशन में 130mm के फ्रंट और 130mm के रियर ब्रेक दिए गए हैं।एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में 3.0Ah की बैटरी और LED हेडलैंप मिल रहे हैं। इसकी लम्बाई 1833mm, चौड़ाई 697mm और ऊंचाई 1156mm है। इसका व्हीलबेस 1260mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 162mm है। कंपनी ने नई CB300F बाइक भी लॉन्च की है। इसे 2 डीलक्स और डीलक्स प्रो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Share This News :