Homeधर्म कर्म ,खास खबरे,वायरल न्यूज़,
दिवाली के अगले दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, कार्तिक अमावस्या पर ये राशि वाले कुछ चीजों में सतर्क रहें

इस साल अक्टूबर 24, 2022 को कार्तिक अमावस्या तिथि शाम 5:29:35 से शुरू होगी। इसलिए इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है। 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे तक रहेगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि और सूर्य ग्रहण होने के कारण इस बार कई राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। खासकर कुछ राशियों को कुछ खास चीजों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि ऐसा बहुत कम होता है कि दिवाली के दिन या फिर दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा हो। वृषभ राशि वालों को निवेश से जुड़े सभी नियम मानने होंगे। किसी भी चीज में निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। 

 

मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अपने पैसों के खर्चच में कटौती करनी होगी। पैसों को गलत जगह खर्च करने से बचें। इससे आप धन हानि से बच जाएंगे।

 

कुंभ राशि के लोगों को किसी प्रकार के पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन पैसों के लेन देन या लोन लेते समय सावधानी रखें। 

 

 वृश्चिक राशि वाले भी सूर्य ग्रहण के खराब प्रभावों से बचने के लिए बिजनेस में सतर्कता बरतें। 

 

कार्तिक अमावस्या तिथि शाम 5:29:35 से शुरू होगी, अगले दिन अक्टूबर 25, 2022 को शाम 4:20:38 तक रहेगी। इसलिए दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। इसलिए दिवाली की पूजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हैं।

Share This News :