Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ट्रॉमा सेंटर पहुँचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, घायलों के उपचार के दिए निर्देश

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुँचे। यहाँ उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से चर्चा कर हालचाल जाना।

दोनों मंत्रियों ने अस्पताल प्रबंधन से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी ट्रॉमा सेंटर पहुँचे।

Share This News :