Homeप्रमुख खबरे,
गुजरात एटीएस ने भारतीय सेना की जानकारी देने वाले दो पाक जासूसों को पकड़ा

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सीमावर्ती कच्छ जिले के भुज शहर से बुधवार शाम दो पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा है, जो पाकिस्तान को भारतीय सेना के गतिविधियों की जानकारी देने का काम करते थे।
 
एटीएस के एसपी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कच्छ जिले के कुकमा गांव के निवासी सकुर सुमरा और अलाना शमा को बुधवार को एटीएस टीम ने जिला मुख्यालय के भुज बस स्टैंड के पास से पकड़ा। दोनो भारतीय सेना की तैनाती के बारे में पाकिस्तान को सूचना देने का काम करते थे।
 
वह पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबद्ध बताए गए हैं। उनके पास से उनके उनके भारतीय पासपोर्ट और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं, हालांकि कोई हथियार नहीं बरामद किया गया है। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है।
 
ज्ञातव्य है कि हाल में पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर भारत के हमले के बाद गुजरात में भी पाकिस्तान से लगी जमीनी सीमा के साथ ही तटीय सीमाओं पर भी चौकसी कड़ी कर दी गयी है। ऐसे समय में भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेजने के वाले इन जासूसों की गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share This News :