Homeप्रमुख खबरे,
फिर शुरू होंगे 10वीं के बोर्ड इम्तिहान, खत्म होने से गिरा शिक्षा का स्तर

नई दिल्ली। छात्रों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से छह साल पहले खत्म की गई सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा को फिर से शुरू किए जाने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा खत्म किए जाने से चिंता उत्पन्न हो रही थी कि इससे शिक्षा का लेवल गिर रहा है। à¤‡à¤¸ संबंध में आखिरी फैसला केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 25 अक्टूबर को होने वाली बैठक में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिक्षाविदों और अभिभावक संगठनों से अभिवेदन मिले जिन्होंने कहा कि परीक्षा खत्म किए जाने तथा फेल नहीं करने की नीति की वजह से शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है । अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा यह देखा जा रहा है कि छात्र सीधे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का दबाव झेल पाने में असफल हैं जो उनका करियर तय करने में एक महत्वपूर्ण निर्णायक कारण à¤¹à¥ˆà¥¤ उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक इस बारे में कोई सर्वसम्मति नहीं बन पाई है कि सिस्टम को फिर से कब शुरू किया जाए, ऐसा माना जाता है कि इसे 2018 में किया जा सकता है।

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा 2010 में खत्म कर दी गई थी और इसकी जगह मौजूदा सतत और इसकी पूरी रेटिंग सीसीई सिस्टम के तहत छात्रों पर दबाव कम करने के लिए पूरे साल टेस्ट और उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड देने की व्यवस्था की गई थी। आठवीं कक्षा तक फेल नहीं करने की नीति में बदलाव करने का मुद्दा भी केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की बैठक के मुद्दे में शामिल है। संभावना है कि इस नीति को पांचवीं कक्षा तक ही सीमित रखा जाएगा।

Share This News :