Homeप्रमुख खबरे,
केरल: सीएम में गृह जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, कल बंद की घोषणा

केरल के पिनरायी में बुधवार को भाजपा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है। भाजपा ने इस वारदात के बाद सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) को जिम्मेदार ठहराया है।

केरल में भाजपा के प्रवक्ता एमएस कुमार ने कहा कि कन्‍नूर से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या सीपीएम के आतंकवादियों ने की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण खबर है औ हम इसका विरोध करते हैं।

पुलिस ने बताया कि मतक की पहचान प्रेनिथ के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना पिनरायी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह करीब 10.30 मिनट पर हुई। पिनरायी मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन का गृह जिला है।

कन्नूर का भी कार्यभार संभाल रहे वायनाड के पुलिस अधीक्षक के कार्तिक ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। हाल के दिनों में कन्नूर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कई हमले देखने को मिला है।

जिले के पथिरियाड में दो दिन पहले छह सदस्यीय गिरोह ने माकपा के एक कार्यकर्ता और ताड़ी के दुकान में काम करने वाले मोहनन (40) की हत्या कर दी थी। माकपा ने हमले के लिए आरएसएस पर अंगुली उठायी थी।

Share This News :