Homeप्रमुख खबरे,
सोते समय मुंह में गिरा सांप, चबाकर निगल गया सिर!

इंदौर। अजीबो-गरीब घटनाक्रम में 28 वर्षीय युवक यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) पहुंचा और पुलिस व डॉक्टरों को हैरान करते हुए दावा किया कि उसने शराब की खुमारी में छोटे सांप का सिर चबाकर निगल लिया है।

पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मुन्ना सिंह जादौन ने बताया कि परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले विनोद सूर्यवंशी (28) ने बुधवार को एमवायएच पहुंचकर डॉक्टरों को बताया कि उसने शराब पी और घर जाकर बिस्तर पर लेट गया। शराब की खुमारी में उसके मुंह पर छत से कुछ गिरा जिसे वह चबाकर निगल गया।

Share This News :