Homeप्रमुख खबरे,
मुरैना सम्मलेन के संयोजक दुबे, सह संयोजक गौतम और परमार होंगे...!

भोपाल।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया ने प्रदेश कारकारी अध्यक्ष साथी सुरेश शर्मा द्वारा पूर्व घोषित मुरैना सम्मलेन की आयोजन समिति में थोडा परिवर्तन करते हुए 2016 के लिए आयोजन समिति की पुनः घोषणा की है।
जिसके अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष साथी राजकुमार दुबे को सम्मलेन का प्रभारी संयोजक बनाया है वहीँ प्रदेश सचिव साथी उपेन्द्र गौतम तथा प्रदेश संयुक्त सचिव साथी सत्येंद्र सिंह परमार को सह संयोजक नियुक्त किया है।
अब सम्मलेन को लेकर हर निर्णय का अधिकार प्रदेश के कारकारी अध्यक्ष साथी सुरेश शर्मा के बाद इन तीनो संयोजक और उप संयोजकों को होगा।
अब ये तीनो पदाधिकारी सम्मलेन को लेकर साथी सुरेश शर्मा के संपर्क में रहेंगे।

Share This News :