ग्वालियर प्रेस कल्ब पर होली मिलन समारोह ;कवियों और पत्रकारों का हुआ सम्मान
( विनय शर्मा )ग्वालियर प्रेस कल्ब पर होली मिलन समारोह में कवियों और पत्रकारों का सम्मान अतिथिगणों नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल,विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ,पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश अग्रवाल , बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और जनसम्पर्क के अपरसंचालक जी एस मौर्य ने स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर किया | अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रेस कल्ब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया और कार्यक्रम का संचालन कल्ब के सचिव सुरेश शर्मा ने किया |इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |कविबर मदन मोहन दानिश,अतुल अजनवी,श्रीमती मुक्ता सिकरवार ,जेवा राणा ,वरिष्ठ पत्रकार बच्चन बिहारी ,डॉ . सुरेश सम्राट , वीररस के कवि हेमंत शर्मा, विनोद शर्मा ,राजेश लावा अवस्थी समेत दो बालिकाओं दिब्या यादव और मन्त्रिता शर्मा ने शानदार रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर खूब हंसाया | अतिथिगणों में निगमायुक्त किशोर कन्याल ,विधायक डॉ . सतीश सिकरवार और पूर्व बिधायक रमेश अग्रवाल ने स्वछता का सन्देश देकर सभी को होली की शुभकामनायें दीं |कार्क्रम में पूर्व अपर संचालक सुभाष अरोरा , जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर के आलावा वरिष्ठ पत्रकार डॉ .राकेश पाठक , रविंद्र झारखरिया , प्रदीप तोमर ,जोगेंद्र सेन ,दिनेश राव, विनय अग्रवाल ,हरीश दुबे, प्रदीप मांडरे, सुरेश दंडोतिया ,श्याम पाठक ,संजय त्रपाठी ,सुरेंद्र माथुर ,हरीश चंद्रा,सुनील पाठक ,नासिर गोरी ,विनोद शार्मा ,छोटू जायसबाल,मुकेश बाथम ,रवि उपाधाय ,रामकिशन कटारे,रवि यादव ,रवि शेखर , विष्णु अग्रवाल ,मचल सिंह समेत सो से अधिक पत्रकार मौजूद रहे |