Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,slider news,
पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने बांटे फल-मिठाईयां

ग्वालियर। ग्वालियर के लाडले सपूत व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के  à¤œà¤¨à¥à¤®à¤¦à¤¿à¤¨ के अवसर पर भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन के लिये अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा खटीक मोहल्ला, रोशनीघर रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर बस्ती में भोजन के पैकिट वितरित किए गए। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पडाव पर गरीबों को बिस्कुट एवं फल वितरण का अपने प्रिय नेता की दीर्घायु व स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई। इसके साथ ही भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल द्वारा गाडवे की गोठ स्थित शंकर कटैया हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष गोडयाले ने एवं आभार महेश उमरैया ने व्यक्त किया। स्वागत भाषण मनीष राजौरिया ने दिया। वहीं अटलजी के जन्मदिन पर आज गिर्द मंडल के ग्राम बरैही घाटीगांव में बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कायक्रम में अटलजी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए स्थानीय ग्रामीण बुजुर्गों का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र शासन में मंत्री मायासिंह, राजेश सोलंकी, अभय चौधरी, राकेश माहौर, शरद गौतम, महेश उमरैया, रीना सोलंकी, सतीश बोहरे, धर्मेंद्र तोमर, मुकेश परिहार, पुरूषोत्तम टमोटिया, सतीश यादव, गीता बडौरी, मेहरबान सिंह छारी, विनती शर्मा, जयंत शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :