Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,slider news,
प्रदर्शनी का पार्षद सिकरवार ने किया शुभारंभ

ग्वालियर। हिन्दू संस्कृति, सनातन धर्म का प्रचार, बच्चों को बेहतर संस्कार देने के साथ धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास द्वारा मेला परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सभापति राकेश माहौर, संरक्षक वृन्दावन सिंह सिकरवार, अध्यक्ष राम पाण्डे, सचिव सुनील जैन मौजूद रहे। 
प्रदर्शनी का उदघाटन अवसर पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास धर्म का प्रचार-प्रसार करने में महत्ती भूमिका निभा रहा है। इस न्यास के द्वारा हर वर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है तथा लोगो सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाते है। इसके साथ ही मेला परिसर में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर विजय कब्जू संयोजक, राजेश जैन, अजय तायल, नवीन सक्सेना, अनिल षर्मा, श्रीमती सपना विलास, नीरज भार्गव, संजीव निगोतिया, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, संगीता जौहरी, राजकुमार लाल, तेजप्रकाश, सत्येन्द्र यादव, दिवाकर पचौरी, मनोज चतुर्वेदी, श्रीमती सुनीलम चतुर्वेदी, रामगोपाल शर्मा, अनामिका शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।

Share This News :