Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,slider news,
नगरीय निकाय मंत्री नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुईं

ग्वालियर। नया दालबाजार बसाने में प्रदेश सरकार से हर संभव सहयोग मिलेगा। कारोबारियों की मंशा के अनुरूप दाल बाजार के लिये सरकार तत्परता से जमीन मुहैया करायेगी। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कही। वे दाल बाजार व्यवसाईयों के नव वर्ष मिलन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। रविवार को यहाँ चेम्बर ऑफ  à¤•ॉमर्स के सभागार में आयोजित हुए नव वर्ष मिलन समारोह की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने की। 
नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवसाईयों की समस्याओं के निराकरण के लिये कटिबद्ध है। व्यवसाईयी अपना कारोबार बेहतर ढंग से कर सकें, इसके लिये शासन स्तर से अपेक्षित सभी सहूलियतें सरकार मुहैया करायेगी। उन्होंने कहा ग्वालियर अब स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो गया है। इसलिये व्यवसायी भी शहर को स्मार्ट बनाने में सहयोगी बनें। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या और बाजार पर बढ़ रहे दबाव को ध्यान में रखकर दाल बाजार को भी उपयुक्त स्थल पर ले जाने की जरूरत है। इस कार्य में नगर निगम से भी हर संभव सहयोग दिलाया जायेगा। 
आरंभ में दाल बाजार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोकुल बंसल ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम में व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी गोविन्द दास, सुरेश गुप्ता, महेन्द्र साहू व ओमप्रकाश अग्रवाल तथा अन्य न्यासी सदस्यगणों को सम्मानित किया गया। व्यवसायिक समिति द्वारा तैयार डायरेक्ट्री का विमोचन भी अतिथियों द्वारा इस अवसर पर किया गया।

Share This News :