Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटका कर घसीटा, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

ग्वालियर के भिंड रोड पर शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटीए जहां कुछ युवकों ने मामूली कार टक्कर के बाद एक रिटायर्ड फौजी के साथ मारपीट की। रिटायर्ड फौजी ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनको कार के बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटा। फिर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना का लगभग 16 सेकंड का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीटा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में भिंड रोड पर शनिवार रात कुछ युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटा। इसके बाद आरोपी उन्हें सड़क पर फेंककर भाग गए।

कारों में टक्कर बाद हुई घटना

महाराजपुरा पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदित्याज होटल के पास उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई जिसका नंबर एमपी 07 जेडएल 8545 है।

कार लेकर फरार हुए आरोपी

टक्कर के बाद दूसरी कार से दो युवक बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, जब भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी कार लेकर भाग गए।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पीड़ित की ओर से रात में महाराजपुरा थाने जाकर कार नंबर के साथ शिकायत लिखवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This News :